फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गोविंदनगर मार्ग पर खाने की ठेलियों से लग रहा जाम

Sat, 23 May 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बस संचालन में अवरोध होने और ई-रिक्शा के जमघट से भी बन रही समस्या
विज्ञापन

कोटद्वार। गोविंद नगर की सघन आबादी से जुड़े मुख्य मार्ग पर किया गया अतिक्रमण लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। रोडवेज डिपो की बसों एवं भारी वाहनों के आवागमन के दौरान मार्ग पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं।
कोटद्वार रोडवेज डिपो के सामने से गोविंद नगर की सघन आबादी के लिए मुख्य मार्ग गुजरता है। मार्ग पर रोडवेज डिपो के सामने ही ठेलियों पर संचालित खाने के होटल अतिक्रमण कर चलाए जा रहे हैं। वहीं, मोड़ पर भी इसी तरह का होटल खोला गया है। मार्ग से स्थानीय लोगों का दोपहिया वाहनों एवं कारों से आना-जाना रहता है। इस बीच रोडवेज डिपो की बसों की भी आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के बाहर तिराहे पर बसें खड़ी होने से रोडवेज बस चालकों को वाहन मोड़ने के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता। यहां पर आए दिन जाम लग जाता है। हर रोज डिपो कर्मचारियों और होटल पर खाना खा रहे लोगों के बीच दोपहिया वाहनों को हटाने की जद्दोजहद बनी रहती है। गोविंद नगर के लोगों ने मार्ग पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें