फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर एक नाम वापस, निर्विरोध चयन का रास्ता साफ

Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2016-17 के लिए बुधवार को उपाध्यक्ष पद पर एक नाम वापस लिए जाने से उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन का रास्ता साफ हो गया है। अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने के कारण सीधी टक्कर होगी। मतदान दो अप्रैल को तहसील स्थित विधि भवन में होगा, जिसमें 167 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को पहले सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी दस नामांकन सही पाए गए। इसके बाद दो बजे से चार बजे के बीच नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था, जिसमें उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद कुमार चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले किया। अरविंद चौधरी के नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष पद पर उमेश बिष्ट के निर्विरोध चयन का रास्ता साफ हो गया। बाकी चार पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पंकज भट्ट और दीपेंद्र सिंह रावत,  सचिव पद पर आशुतोष  देवरानी और दीपक सिंह रावत, सहसचिव पद पर शशिकांत बलूनी और दीप्ति नेगी,  कोषाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार वर्मा और नाजिया में सीधी टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें