फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए आशाओं को किया सम्मानित

Wed, 30 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के मोटाढाक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड एवं डिस्ट्रिक्ट आशा रिसोर्स सेंटर (डीएआरसी), आस्था सेवा संस्थान पौड़ी गढ़वाल की ओर से ब्लाक स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 45 आशा कार्यकत्रियों, 15 आशा फेसिलेटर, एक ब्लाक कोआर्डिनेटर और एक डिस्ट्रिक्ट कमेटी मोबेलाइजर (डीसीएम) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. गायत्री शर्मा सेवानिवृत्त महानिदेशक उत्तरप्रदेश ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपील की। इसके बाद आशाओं, आशा फेसिलेटर और अन्य लोगों को चलचित्र के माध्यम से गर्भ में बच्चे की देखभाल, मातृ और शिशु को स्वस्थ रहने के तरीके, संतुलित और पौष्टिक आहार, तनावमुक्त कैसे रहें आदि के बारे में जानकारी दी गई। आशा कार्यकत्रियों ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में जिला स्तर पर तीन आशा कार्यकत्रियों पाबो से शांति देवी प्रथम, रिखणीखाल से प्रेमलता जोशी द्वितीय और थैलीसैंण से दीपा देवी को तृतीय रहीं। ब्लाक कोआर्डिनेटर दिनेश शाह, दीपा भंडारी को भी प्रथम स्थान दिया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा. ओपी शर्मा, उपमुख्य चिकित्साधिकारी एनके त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी, गुणानंद, राकेश चंद्रा, दीपक खंसूली और सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें