फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीलू रौतेली के गांव कांडा मल्ला में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। वीरांगना तीलू रौैतेली के गांव बीरोंखाल ब्लॉक स्थित कांडा मल्ला में उनकी जयंती हवन यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्रवासियों ने वीरांगना तीलू रौतेली के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांडा मल्ला में आयोजित तीलू रौैतेली जयंती समारोह में ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीलू रौतेली की प्रतिमा का फूल मालाओं के साथ पूजन किया। उन्होंने हवन यज्ञ कर तीलू रौतेली को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर एक रोजगार परक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को मशरूम, सब्जी उत्पादन, शिक्षा, पारंपरिक चिकित्सा, चकबंदी व कीवी उत्पादन की जानकारी दी।
इस अवसर पर फील गुड भलु लगद ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदीप सुंदरियाल ने कहा कि जिस प्रकार वीरांगना तीलू रौतेली ने पहाड़ की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की बलि दे दी। उसी प्रकार अब पहाड़ को बचाने के लिए विकास करने की आवश्यकता है। संजय ऋषिवर ने कहा कि उत्तराखंड घरती पर स्वर्ग है, यहां जैविक उत्पादन की अपार संभावना है। इससे पहाड़ में पलायन पर भी रोक लग सकती है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, नूतन पंत व महीपाल रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन रोहित नेगी ने किया।
विज्ञापन

-फोटो
तीलू रौतेली की जयंती पर बांटी राशन किट
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर वीरबाला विचार मंच की ओर से 50 परिवारों को राशन किट वितरित किए गए।
शनिवार को तड़ियाल चौक स्थित के-प्राइड मॉल में आयोजित कार्यक्रम मेें लोगों ने वीरांगना तीलू रौतेली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष साबर सिंह रावत ने कहा कि गढ़ वीरांगना तीलू की वीरता और आदर्श चारित्रिक गुणों को हमारी आज की पीढ़ी को अपनाने की आवश्कता है।
कांग्रेस महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि गढ़ वीरांगना तीलू का अदम्य साहस और समाज के लिए बलिदान हम सब के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। आज की पीढ़ी को वीरबाला को प्रेरणास्रोत मानकर मौजूदा परिस्थिति में राष्ट्र की मदद करनी होगी। इस अवसर पर मेहरबान सिंह गोर्ला, ताजवर सिंह रावत, भारत सिंह रावत, महाबीर सिंह रावत, प्रेमसिंह रावत, डबल सिंह रावत, प्रीतम सिंह रावत, कांति रावत, किरण रावत, एसएन कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें