फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी संचालक के खाते से तीन लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बालासौड़ में एक नर्सरी संचालक से फल के पौधे मंगाने के नाम पर साइबर ठग ने खाते से करीब तीन लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने कोतवाली के साइबर सेल में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बालसौड़ निवासी पीड़ित कमलजीत सैनी पुत्र देवराज सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। व्यक्ति ने खुद को दुगड्डा आर्मी कैंप का कर्मचारी बताते हुए फल के 250 पौधे बुक कराए। उसने करीब 34000 रुपये के पौधे एक ट्रक में लोड कर दुगड्डा आर्मी कैंप भेज दिए। कैंप के गेट पर पहुंचकर उसने फोन करने वाले व्यक्ति को सूचना दी।
इसपर व्यक्ति ने कहा कि पौधों का ट्रक गेट पर पहुंच गया है, पेमेंट कैसे करना है। उसने कैश पेमेंट करने के लिए कहा लेकिन व्यक्ति ने आर्मी का मामला बताते हुए कैश देने से मना कर दिया। कहा कि आर्मी ऑनलाइन पेमेेंट करती है। उसने पेमेंट गूगल-पे के माध्यम से करने को कहा। कुछ देर बार व्यक्ति ने कहा कि गूगल-पे होने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद व्यक्ति ने उसके पास एक लिंक भेजा।
विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके पास ओटीपी आया और उसने व्यक्ति को ओटीपी बता दिया। इसके कुछ देर बाद उसके खाते से 348065 रुपये निकाल लिए गए। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मो. अकरम ने बताया कि बालासौड़ निवासी कमलजीत सैनी के साथ ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत आई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें