फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भयांसू गांव में चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़े

Wed, 03 Apr 2024 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजस्व ग्राम भयांसू में चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़कर सारा समान खंगाल डाला। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दे दी गई है। दोनों परिवारों के बाहर होने के कारण चोरी के सामान का ब्याेरा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

प्रधान रीना देवी ने बताया कि सोमवार रात को चोरों ने सुरेशी देवी के घर के ताले तोड़ डाले। साथ ही पास में ही स्थित महिपाल सिंह के किराये पर रह रही शिक्षिका मधुबाला डबराल के कमरे के ताले तोड़कर उनका कमरा भी खंगाल डाला। बताया कि घटना का अगले दिन पता चला जब ग्रामीणों ने दोनों घरों के ताले टूटे देखे। उन्होंने बताया कि सुरेशी देवी अपने बेटे-बहू के पास नोएडा गई थीं। वहीं शिक्षिका मधुबाला भी छुट्टी लेकर घर गई हैं। उधर, पटवारी सर्किल इडियाकोट मल्ला के राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र नौटियाल ने बताया कि भवनस्वामियों के बाहर होने के कारण अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें