फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडीचौड़ में झोपड़ी की दीवार और रिखेडा गांव में आंगन का पुश्ता ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमी झंडीचौड़ में शनिवार शाम को बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उधर, यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत ग्रामसभा रिखेड़ा में भारी बारिश से एक भवन के आंगन का पुश्ता ढह गया है, जिससे भवन को खतरा हो गया है। पार्षद और ग्राम प्रधान की ओर से घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 37 झंडीचौड़ पश्चिमी में शनिवार शाम को बारिश से महेश्वरी देवी पत्नी सोनू के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। गनीमत यह रही कि दीवार बाहर की ओर गिरी। घटना के वक्त महेश्वरी देवी दो बच्चों के साथ घर पर ही थी। उसका पति मजदूरी करता है। पार्षद सुखपाल शाह ने घटना की जानकारी एसडीएम, नगर आयुक्त और राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी है। दूसरी ओर, यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत ग्रामसभा रिखेड़ा की प्रधान पल्लवी लखेड़ा ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम को रिखेडा गांव निवासी किरण लखेड़ा पुत्र स्व. हीरामणि के आंगन का पुश्ता ढह गया, जिससे उनके मकान को खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान पल्लवी लखेड़ा ने पीड़ित परिवार को आपदा मद से आर्थिक सहायता देने की मांग की। उधर, यमकेश्वर तहसीलदार मनप्रीति सिंह गिल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें