फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जाने पर पीड़ित ने परिवार के साथ तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड नंबर 31 पदमपुर मोटाढांक क्षेत्र में दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने से आहत एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन उनके मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पदमपुर मोटाढांग निवासी अमित रावत अपनी मां महेश्वरी देवी, पत्नी सोनिया रावत, भाई प्रदीप रावत, बेटा श्रेयश रावत, बेटी समीक्षा रावत के साथ तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। अमित रावत ने बताया कि 10 से 15 दबंग भूमि माफिया उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। 17 जून से उनकी जमीन पर जबरन जेसीबी चलाई जा रही है। उनकी जमीन पर ईंट, रेत बजरी डालकर अवैैैध निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। एक जुलाई को उन्होंने अपनी तहरीर का संज्ञान लेने के लिए थाने में फोन किया, जिस पर एक पुलिस अधिकारी ने पुलिस भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा फोन करने पर पुलिस अधिकारी उन्हें अपनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए स्टे लाने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहे भूमाफिया से जमीन संबंधी किसी प्रकार के कागजात नहीं मांग रही है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने एसडीएम से उनकी जमीन पर जबरन हो रहे निर्माण कार्य को रोकने और भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें