फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता की शिकायतों का तुरंत करें निस्तारण’

Mon, 18 Apr 2016 09:15 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल डा. केके पाल ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान पोर्टल में दर्ज होने वाली शिकायतों का बीस दिन के अंदर निस्तारण किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ वार्ता कर उन्हें जन शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि समाधान पोर्टल में दर्ज शिकायत में रिक्साल के ग्रामीण हीरा सिंह ने गांव में तीन माह का राशन देने की शिकायत दर्ज कराई।

इस पर उक्त सस्ता गल्ला विक्रेता का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। डीएसओ विकास खंड वार सभी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण करने को कहा गया है। इस मौके पर एसएसपी राजीव स्वरूप, डीएफओ रमेश चंद्र, डीडीओ वेद प्रकाश समेत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें