फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकली श्री गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा

विज्ञापन
ोटद्वार में श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आयोजित शोभायात्रा में करतब दिखाते लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा गोविंदनगर की ओर से श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में शहर के मुख्य मार्गों में ढोल नगाड़ों और बैंड के साथ धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन कर सुख-शांति समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी लखविंदर सिंह के सानिध्य में अखंड पाठ और शबद कीर्तन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म की रक्षा और लोगों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए अपना पूरा वंश कुर्बान कर दिया था। उन्होंने लोगों से अपने धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर रागी जत्थे ने शबद कीर्तनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। उसके बाद अरदास की गई और शहर में श्री गुरु गोविंद सिंह की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में फूलों से सजी श्रीगुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। पंच प्यारों ने शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा गुरु गोविंद की झांकी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, सचिव अश्वनी भाटिया, मुकेश मल्होत्रा, अनिल कुमार भोला, अशोक भाटिया, महेश भाटिया, गोल्डी भाटिया, गौरव भाटिया, राकेश अहूजा, राजू छावड़ा, संदीप सिंह, रमेश भाटिया, पंकज भाटिया, जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें