संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/लैंसडौन। कोटद्वार और लैंसडौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को वर्चुअल बैठक के माध्यम से सुना।
कोटद्वार में बदरीनाथ मार्ग स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से अपने बूथ पर सभी को साथ लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता दर्शन सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, राकेश देवरानी, अनीता आर्य, रितु चमोली, गजेंद्र सिंह रावत, शांतनु रावत, महेंद्र सिंह नेगी, विनोद रावत, अमित नेगी, पंकज भाटिया, रजनी, हरीश खर्कवाल, हर्षवर्धन बिंजोला आदि मौजूद रहे।
लैंसडौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत पर चर्चा करते हुए सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दिगंबर सिंह, मंडल महामंत्री सतवीर सिंह, प्रवीण कुकसाल, जितेंद्र सिंह, पंकज रावत आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार