कोटद्वार डिपो से दिल्ली रूट पर संचालित की गई 23 बसें
सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में वापस लौट रहे यात्रियों को रोडवेज बस में सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। लोगों को बस अड्डे और सड़कों पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का अधिक दबाव देखते हुए परिवहन निगम ने मैदानी क्षेत्र के लिए 23 बसों का संचालन किया, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ा।
रविवार दिनभर क्षेत्र में बारिश रही, जिससे वीकेंड पर अपने घरों पर आए लोग मैदानी क्षेत्रों में वापस नहीं लौट पाए। सोमवार को मैदानी रूटों पर जाने के लिए सुबह से ही बस अड्डे में यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। जिन लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराई थी। उन्हें बसों में सीट पाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यशाला में कीचड़ होने के कारण लोगों को सड़कों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा।
कोटद्वार डिपो के एजीएम राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर 13 डिपो की बसें और आठ अनुबंधित बसें चलाई गई। इसके अलावा दो बसों का संचालन गाजियाबाद के मोहन नगर तक किया गया।
.
फोटो समाचार