फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रिहायशी क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से बढ़ी लोगों में दहशत

Wed, 21 Jan 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। सर्वाधिक भीड़ वाले इलाकों में गुलदार की लगातार बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत है। गुलदार ने दो कुत्तों पर हमला भी किया। संयोग से कुत्ते बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब 11 बजे गुलदार को मध्य बाजार स्थित एक होटल के बाहर कुत्तों पर हमला करते हुए देखा गया। हालांकि दोनों कुत्तों की जान बच गई थी। गुलदार की सक्रियता और हमले की घटना होटल व मिठाई की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे गुलदार को चक्की वाली गली में देखा गया। सीसीटीवी फुटेज को देखकर लोगों में दहशत है। व्यापारी मुकेश मिश्रा, मनोज वर्मा ने गुलदार के हमले की आशंका व्यक्त करते हुए वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, सघन आबादी क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें