फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डांग-धारी मोटर मार्ग से नगर पंचायत कीर्तिनगर के कार्यालय परिसर को भारी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कीर्तिनगर। नगर से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति नगर पंचायत कीर्तिनगर का कार्यालय परिसर को डांग-धारी मोटर मार्ग से भारी खतरा बना है। अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम न किए गए तो काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन




डांग-धारी मोटर मार्ग के ठीक नीचे नगर पंचायत का कार्यालय परिसर हैं। लेकिन करीब 15 वर्षों से इस क्षेत्र में भू धंसाव की समस्या बनी हुई है। परिणाम स्वरूप डांग-धारी मोटर मार्ग पर करीब 20 मीटर हिस्से में दरारें पड़ने से मार्ग भी धंस चुका है। अगर इस स्थान पर तीव्र भू-धंसाव होता है तो यह नगर पंचायत कार्यालय परिसर सहित आवासीय बस्ती के लिए भी खतरा बन जाएगा। स्थानीय निवासी बताते है कि इस क्षेत्र में भू-धंसाव की समस्या काफी वर्षों से हैं। इसी कारण यहां पर लाखों की लागत से निर्माणाधीन बहुउद्देश्य वाहन पार्किंग पर्यटन विभाग का अतिथि गृह व अन्य परिसंपत्तियां क्षतिग्रस्त होने से करोड़ो का नुकसान हुआ है। अब नगर पंचायत का कार्यालय परिसर खतरे की जद में आ चुका है। जिस कारण यहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी खतरा बना हुआ है। वहीं समस्या पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी शालनी नेगी ने बताया कि खतरे को देखते हुए कार्यालय को दूसरी जगह बाजार में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बजट स्वीकृत होते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें