फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्री कालेश्वर महादेव की चल विग्रह डोली यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। श्री कालेश्वर महादेव की चल विग्रह डोली यात्रा बिंदेश्वर महादेव थलीसैंण से स्यूंसी की ग्वारू दीवा मंदिर पहुंची, तो क्षेत्रवासियों ने डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया।



कालेश्वर महादेव मंदिर लैंसडौन से 12 मई को हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंची चल विग्रह डोली यात्रा एकेश्वर महादेव, मुंडनेश्वर महादेव आदि की यात्रा के बाद बुधवार रात बिंदेश्वर महादेव थलीसैंण पहुंची थी। वहां से बृहस्पतिवार की सुबह ग्वारू दीवा मंदिर स्यूंसी पहुंची। यहां पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों सहित ग्राम स्यूंसी, आमकुलांऊ, धोबीघाट, ककरोडा व किमोली के ग्रामीणों की ओर से डोली का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डोली यात्रा के सिद्धपीठ ग्वारू दीवा मंदिर स्यूंसी में पहुंचने पर ग्वारू दीवा मंदिर समिति व ब्लाॅक प्रमुख राजेश कंडारी ने कालेश्वर महादेव की चल डोली का स्वागत किया व भक्तों द्वारा कीर्तन-भजन कर भगवान कालेश्वर महादेव के जयकारे लगाए गए। इसके बाद डोली प्राचीन हनुमान मंदिर स्यूंसी पहुंची। यहां से गोपथ आश्रम ककरोडा में भी डोली का भव्य स्वागत करने के साथ ही कीर्तन-भजन किया गया। इसके बाद डोली यात्रा दुनाव महादेव पहुंची। जहां भक्तों को दर्शन देने के बाद डोली यात्रा ने रिखणीखाल के कठुल्या महादेव मंदिर से ताड़केश्वर के लिए प्रस्थान किया। चल विग्रह डोली यात्रा के स्वागत में नीलम, कर्नल यशपाल नेगी, सुरेंद्र पटवाल, दिनेश रावत, रोशन बिष्ट, बसंती जुयाल, गायत्री देवी, अनन्या पटवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें