फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नौ बजे खुला अस्पताल, आठ बजे से पहले ही पहुंच गए मरीज

Mon, 02 Nov 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रविवार को अस्पताल बंद होने और सोमवार से अस्पताल खुलने का समय बदलने की जानकारी नहीं होने पर सोमवार सुबह कई मरीज और तीमारदार एक घंटे से अधिक समय तक परेशान रहे। ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग वायरल से पीड़ित हो रहे हैं। खानपान और पहनावे में लापरवाही से अस्पताल में वायरल पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को अस्पताल में अवकाश होने के कारण सोमवार सुबह अस्पताल खुलने के पूर्व समय सुबह आठ बजे से पहले ही बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार अस्पताल पहुंच चुके थे। शीतकाल को देखते हुए निदेशालय के निर्देश पर अस्पताल के समय में एक नवंबर से बदलाव किया गया था।
सोमवार सुबह नौ बजे अस्पताल खुला। सुबह 7:30 और 8:00 बजे से अस्पताल पहुंचे मरीज ओपीडी खुलने की प्रतीक्षा में बैठे रहे। फिजिशियन, अस्थि विशेषज्ञ एवं अल्ट्रासाउंड ओपीडी में काफी भीड़ रही। इससे पहले पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए भी मरीजों व तीमारदारों में मारामारी रही। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि शीतकाल को देखते हुए 28 फरवरी, 2027 तक अस्पताल खुलने का समय सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें