कोटद्वार। हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित सीनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में पौड़ी जिले की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमोली की टीम को 14-4 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देहरादून की टीम प्रथम और ऊधमसिंह नगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
पौड़ी हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव यशदीप सिंह ने बताया कि जिले की बालिका टीम पिछले कुछ समय से लगातार मेहनत कर रही है और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। टीम के कोच एवं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रमनदीप सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाली पौड़ी जिले की टीम में अंशिका, रिया, रितु, जिया, ईशिता, प्रियंका, आवृत्ति, अनन्या, आरोही, राधिका, अपराजिता और प्रियांशी शामिल रहीं। संवाद