फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हमला कर बालक को उठा ले गया गुलदार, ताऊ ने गुलदार के जबड़े से खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली/कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम ठांगर में घर के पास से छह वर्षीय बालक को गुलदार उठाकर ले गया। बालक छोटी बहन के साथ शौच के लिए गया था। बहन के शोर मचाने पर पहुंचे ताऊ ने गुलदार के जबड़े से बालक को खींच लिया। परिजन घायल बालक को उपचार के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया।

ग्राम प्रधान ठांगर सोनम देवी ने बताया कि गांव निवासी मोहन सिंह के घर पर शौचालय नहीं है। शनिवार सुबह करीब सात बजे मोहन सिंह के बच्चे कार्तिक (6), माही (4) घर से महज 10 मीटर दूर शौच के लिए गए थे। तभी गुलदार ने कार्तिक पर अचानक हमला कर बच्चे को घसीटते हुए ले झाड़ियों की ओर ले गया। घटना से सहमी छोटी बहन माही के चिल्लाने पर ताऊ कुलदीप सिंह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गुलदार घटनास्थल से 20 मीटर नीचे खेत में बालक को जबड़े में दबाए खड़ा था।
विज्ञापन

कुलदीप ने गुलदार पर पत्थरों से वार कर बालक को गुलदार के जबड़े छुड़ाया। गुलदार वहां से भाग गया। बालक की गर्दन और सिर पर गुलदार के दांतों और चोट के गहरे निशान हैं। परिजन उसे गंभीर हालत में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना के बाद से गुलदार दिन में घटनास्थल के पास दो-तीन बार दिखाई दिया है। बालक पर हमले और गुलदार के दिखाई देने से ठांगर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने और वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, सूचना पर लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के लैंसडौन रेंज अधिकारी राकेश चंद्रा भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गुलदार के हमले में घायल बालक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। साथ ही प्रभावित गांव में 6 वनकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें