तन्वी सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित महारथी नाटक में रंगकर्मियों ने अपनी नाट्यकला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोहा। इस अवसर पर गढ़वाल के प्रसिद्ध रंगकमी स्व. रामरतन काला को श्रद्धांजलि दी गई।
मंगलवार देर शाम को बदरीनाथ मार्ग स्थित नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित महारथी नाटक का मेयर हेमलता नेगी ने शुभारंभ किया। महारथी नाटक के लेखक विभांशु वैभव के निर्देश में नाटक शुरू किया गया, जिसमें वरिष्ठ कलाकार प्रदीप भास्कर ने अभिनय की छटा बिखेरी। संस्था अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि रंगकर्मी नीरज नेगी ने कर्ण, सिद्धार्थ काला ने दुर्योधन, परीक्षित ने दुशासन, लकी गुसाईं ने द्रोणाचार्य, कपिल यादव ने धृतराष्ट्र, सिद्धार्थ जोशी ने कृष्णा, मयंक ने अर्जुन, वंश लूथरा ने युधिष्ठिर, आंचल बनियाल ने बृशाली, प्रियांशी राव ने कुंती, शिवानी गौड़ ने द्रोपदी, कनिष्का ठाकुर ने गांधारी की भूमिका निभाई।