फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आमसौड़ विद्यालय के समायोजन से 51 छात्रों का भविष्य दांव पर

Sat, 04 Jul 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समायोजन का किया विरोध
विज्ञापन

कोटद्वार/दुगड्डा। विकासखंड दुगड्डा के आमसौड़ गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को क्लस्टर विद्यालय में समायोजित करने के शिक्षा विभाग के आदेश का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों ने अपने 51 बच्चों को क्लस्टर विद्यालय दुगड्डा न भेजने का निर्णय लिया है। विद्यालय समायोजन के फैसले को निरस्त करने की मांग करते हुए अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने 01 जुलाई 2026 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमसौड़ को राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्डा में समायोजित करने का निर्देश जारी किया था। वर्ष 2025 में भी इस समायोजन का विरोध किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र पहले ही चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे संघर्षों के बाद आमसौड़ विद्यालय का उच्चीकरण हुआ है। विद्यालय समायोजित होने से विद्यार्थियों की समस्याएं व चुनौतियां और भी बढ़ जाएंगी। यह विद्यालय आमसौड़ समेत आठ गांवों के विद्यार्थियों की शिक्षा का एकमात्र केंद्र है। शनिवार को तहसील पहुंचे अभिभावकों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू देवी, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, आमसौड़ की ग्राम प्रधान रेशमा के नेतृत्व में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अलावा किरन, सरिता, ममता, शकुंतला, जशोदा, कुसुम, कुंदन सिंह, प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें