लैंसडौन। स्थानीय लोगों ने लैंसडौन से दो किलोमीटर की दूरी पर डेरियाखाल तक 800 मीटर दूरी के बदहाल मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग लैंसडौन के अधिशासी अभियंता के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2022 में जारी आदेश में लोनिवि लैंसडौन को लैंसडौन से डेरियाखाल तक के जर्जरहाल मार्ग का जनहित में सुदृढ़ीकरण करने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन लोनिवि द्वारा कुछ दूरी तक ही मार्ग को पक्का किया, शेष मार्ग को जस का तस छोड़ दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि मार्ग पर कई भूस्वामियों की भूमि भी है, लेकिन इस मार्ग की मरम्मत न होने से उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्ग लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बाड़ियूं ग्रामसभा की ग्राम प्रधान रामी देवी, स्वर संस्था की सचिव लता खंडेलवाल, पूर्व प्रधान रचना रावत ने शासन से उच्च न्यायालय के आदेशों को गंभीरता से लेते हुए बदहाल मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की। संवाद