पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से समन्वय करके योजनाओं का क्रियान्वयन करने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और शासन-प्रशासन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें तो विकास कार्यों की गति अपने आप ही तेज होगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय से पारदर्शिता के साथ मिले।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है ताकि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। ग्रामीण अंचलों के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और शासन-प्रशासन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें तो विकास कार्यों की गति अपने आप ही तेज होगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय से पारदर्शिता के साथ मिले। बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, बीडीओ सौरभ हांडा, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्चना तोपवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख नीरज पटवाल आदि मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दे उठाए
बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने खाद्यान वितरण, पेंशन प्रकरणों व ग्राम स्वच्छता समिति के व्यय में पारदर्शिता संबंधी शिकायतों जैसे मुद्दों को उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।