फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सड़क किनारे पड़ा मिला नेपाली श्रमिक का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। लैंसडौन तहसील के अंतर्गत ग्राम चमेठा के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नेपाल मूल के नागरिक के रूप में हुई है। वह रिखणीखाल क्षेत्र में मजदूरी कर आजीविका कमा रहा था।
विज्ञापन

थाना रिखणीखाल के उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सिसल्डी के पूर्व ग्राम प्रधान हरीश खंतवाल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम चमेठा के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान शरद कुमार थारू (47) पुत्र चंद बहादुर थारू मूल निवासी नेपाल हाल निवासी ग्राम असनखेत के रूप में की गई। स्थानीय पते पर मृतक के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि शरद कुमार थारू स्थानीय ठेकेदार प्रकाश बौंठियाल, निवासी ग्राम सिसल्डी, थाना रिखणीखाल के पास काम करता था। वह अपने गांव वालों के साथ ग्राम असनखेत में आकर रह रहा था। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग सका है।
वहीं, पुलिस ने मृतक शरद के नेपाल स्थित मूल पते पर संपर्क किया। मृतक के पुत्र संदीप कुमार थारू को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने तक शव को मोर्चरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं, नेपाली मूल के एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हुई। बताया जा रहा है कि मृतक कोटद्वार के झंडीचौड़ पूर्वी में रह रहा था। उसे बेस अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय दीवान सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें