फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सपा नेता मुलायम सिंह को पद्म भूषण दिए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नागरिक मंच की मासिक बैठक में रामपुर तिराहा, खटीमा और मसूरी कांड की बरर्सी पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अपित की गई। इस मौके पर रामपुर तिराहा कांड के आरोपियों को अभी तक सजा न मिलने पर रोष जताया गया। बैठक में सपा नेता स्व. मुलायम सिंह को पदम भूषण दिए जाने का विरोध भी किया गया।व्यापार मंडल सभागार में पीसी नवानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन किया गया। प्रदेश सरकार से रामनगर-कालागढ़-कोटद्वार-हरिद्वार रोड खोलने के लिए प्रदेश सरकार से सशक्त पैरवी करने की मांग की गई। बैठक में निराश्रित गोवंश के आतंक से हो रही जनहानि पर रोष व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन से अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों को निराश्रित गोवंश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। बैठक में नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में लगाए गए डिजिटल इलैक्ट्रॉनिक मीटर ठीक ढंग से चल रहे हैं तो उन्हें क्यों बदला जा रहा है। बैठक में पेपर लीक कांड में सीबीआई जांच का समर्थन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें