फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार बाईपास निर्माण के प्रभावितों को बाजार रेट पर मिले मुआवजा

Mon, 25 Dec 2023 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई विरोध संघर्ष समिति की रामलीला मंच कुंभीचौड़ में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। एनएचएआई विरोध संघर्ष समिति की रामलीला मंच कुंभीचौड़ में हुई बैठक में कोटद्वार बाईपास के निर्माण के प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा देने की मांग की गई। कहा गया कि मुआवजा बाजार रेट पर तय होना चाहिए लेकिन सर्किल रेट पर उनकी जमीन और भवन का एक तिहाई पैसा भी नहीं मिल रहा है। तय हुआ कि 26 दिसंबर को मांगों को लेकर क्षेत्रवासी कोटद्वार तहसील में अधिकारियों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष आशीष रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निवर्तमान पार्षद अनिल रावत, संजय तिवारी, सुनील रावत, कुलदीप रावत, सागर, करन, वीरेंद्र सिंह, मो. इब्राहीम, पंकज गुसाईं समेत कई लोग शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों और अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाईपास निर्माण में लोगों की खून पसीने की कमाई से खरीदी गई जमीन और मकान अधिग्रहीत किए गए हैं। मुआवजा निर्धारण में बाजार रेट तय होना चाहिए था, लेकिन सर्किल रेट के आधार पर लोगों को उनकी जमीन और भवन का एक तिहाई पैसा भी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में कई लोग पट्टाधारक व भूमिहीन भी रह रहे हैं, जिन्हें उचित मुआवजे की दरकार है। बैठक में कोटद्वार के ग्रास्टनगंज, लालपानी, रतनपुर सनेह, काशीरामपुर, नाथुपुर समेत कई वार्डों के लोग मौजूद रहे। पूर्व सैनिक प्रदीप बलूनी ने बताया कि प्रभावितों की मांग से संबंधित आंदोलन को पूर्व सैनिक अपना समर्थन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें