फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कमेटी के रुपये लेकर फरार कपड़ा व्यापारी यूपी के खुर्जा शहर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया से बीते अप्रैल माह में लोगों की कमेटी का करोड़ों रुपये लेकर परिवार समेत फरार हुए कपड़ा व्यापारी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी कपड़ा व्यापारी को यहां कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। इस दौरान सुबह से ही क्षेत्रवासियों का थाने में जमघट लगा रहा। बाद में कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह उन्हें घर भेजा।

कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू के पास कमेटी खोलकर कौड़िया समेत आसपास के क्षेत्र के लोग प्रतिमाह धनराशि जमा कराते थे। गत अप्रैल माह में उक्त कपड़ा व्यापारी क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों का करोड़ों रुपये लेकर परिवार समेत फरार हो गया था। पीड़ित लोगों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार को बच्चों की टीसी लेने पहुंचे आरोपी कपड़ा व्यापारी के रिश्तेदारों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर पुलिस टीम फरार कपड़ा व्यापारी को पकड़ने के लिए उसके रिश्तेदार के साथ यूपी के खुर्जा शहर गई थी।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोटद्वार ले आई है। कपड़ा व्यापारी के गिरफ्तार होने की भनक लगते ही कौड़िया क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह से ही कोतवाली में डेरा डाल दिया। पीड़ित लोगों ने अपनी जमा राशि की डायरियां पुलिस को दिखाते हुए आरोपी से उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने लोगों को समझाया कि पुलिस का काम आरोपी को गिरफ्तार करना है। सजा देने और आरोपी से रकम वापस दिलाने का काम अदालत का है। उन्होंने लोगों से कोर्ट में मामले की पैरवी सही ढंग से करने की बात कही और घर जाने के आग्रह किया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन




कोतवाल मणिभूषण ने बताया कि आरोपी कपड़ा व्यापारी सोनू को यूपी के खुर्जा शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने क्षेत्रवासियों का लाखों रुपये लेकर फरार होने की बात कबूली है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर आरोपी व्यापारी को पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें