फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जय भारती पब्लिक स्कूल ए ने जीती मिक्स हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। खेल विभाग पौड़ी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-18 बालक/बालिका वर्ग की मिक्स हॉकी प्रतियोगिता जय भारती पब्लिक स्कूल ए ने जीत ली है। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने मिनी स्टेडियम मोटाढाक ए टीम को हराया।

बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले का उद्घाटन कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला और विशिष्ट अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबला मिनी स्टेडियम मोटाढाक ए एवं जय भारती पब्लिक स्कूल ए के मध्य खेल गया। जिसमें जय भारती पब्लिक स्कूल ए ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर 2-0 के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियेगिता में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें क्षेत्र के 54 बालक और 45 बालिकाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता में अंकिता, दीपिका, सुहानी नेगी, सृष्टि नेगी एवं हुमैरा को भी अपने विद्यालय की टीम से उच्च प्रदर्शन करने पर विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, मान सिंह थापा, महेंद्र रावत, गौरव वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें