फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधेयकों से नहीं होगी काश्तकारों की आय दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में बनाए गए विधेयक से उत्तराखंड के काश्तकारों में सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। काश्तकारों का कहना है कि महज विधेयक लाने से ही आय नहीं बढ़ सकती है। काश्तकारों की आय बढ़ाने के लिए सरकार को लावारिस पशुओं के साथ ही वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने और धरातल की दिक्कतों को दूर करना होगा।
विज्ञापन

किसान नेता पातीराम ध्यानी ने कहा कि संसद में सरकार की ओर से पेश किए गए आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्द्धन व सरलीकरण) विधेयक, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन व कृषि सेवा पर करार विधेयक महज खानापूर्ति है। यह विधेयक काश्तकारों की मेहनत को बर्बाद कर देगा। सरकार को चाहिए कि वह किसान के हित में उन्हें खाद, बीज, कृषि उपकरण सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए। उत्तराखंड में लावारिस और जंगली जानवर बड़े पैमाने पर काश्तकारों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालात यह हो गए कि वन्यजीवों ने कई क्षेत्रों में किसानों से खेतीबाड़ी ही छुड़वा दी है। सिंचाई नहरों की मरम्मत भी कई वर्षों से नहीं हो पाई है। ऐसे में काश्तकारों की आय दोगुना होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें