कोटद्वार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव की ओर से जीजीआईसी कोटद्वार में तीन दिवसीय कौशलम पाठ्यचर्चा अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालयों में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को उद्यमशीलता का प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक एवं डायट प्रवक्ता शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षित होने के बाद अध्यापक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को उद्यमशीलता में प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सात ब्लॉकों के 52 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संदर्भ दाता विक्रम राणा, सुरेश भट्ट, सुदीप बिष्ट, रमाशंकर डिमरी, अमिय वरन बडूनी, अर्जुन कुमार, कुलदीप नेगी, संदीप शाह, दयाकृष्ण बिंजोला, बबीता ध्यानी आदि ने सहयोग प्रदान किया।