फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षक दौलत सिंह गुसाईं और नफीस अहमद को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शैलेश मटियानी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए माध्यमिक शिक्षा में जीआईसी सेंधीखाल के विज्ञान प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसाईं और प्रारंभिक शिक्षा में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय (बालक) नगर क्षेत्र कोटद्वार के प्रधानाध्यापक नफीस अहमद का चयन हुआ है। पुरस्कार के लिए उनके चयन से क्षेत्र के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

जीआईसी सेंधीखाल में विज्ञान प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसाईं की नियुक्ति अक्तूबर, 2005 में एलटी साइंस के रूप में जीआईसी किनसुर में हुई थी। वर्तमान में वह जीआईसी सेंधीखाल में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता हैं। उन्होंने विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने और उनके प्रभावी शिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय (बालक) नगर क्षेत्र कोटद्वार के प्रधानाध्यापक नफीस अहमद की नियुक्ति 1985 में प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 नगर क्षेत्र में सहायक अध्यापक के रूप में तैनाती हुई। वह बालक नगर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) डॉ. नागेंद्र बत्र्वाल, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री मनमोहन चौहान आदि ने दोनों शिक्षकों के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें