फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्वेतना रावत रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य विभागीय परिषद की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्वेतना रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन वाणिज्य विभाग प्रभारी प्रो. प्रीति रानी ने किया। इस मौके पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग एवं बीजेएमसी के 17 प्रतिभागियों ने तत्काल दिए गए विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में श्वेतना रावत, कनक जैन, कृष्णकांत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. जय नंदिनी ने निभाई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक डॉ. ऋचा जैन, डॉ. अंशिका बंसल, डॉ. संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. एसके गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें