कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने की। क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए।
मंच ने निर्णय लिया कि शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को संगम रिजॉर्ट में मेधावी छात्र एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित व्यापारियों को अन्यत्र स्थापित करने, शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और घनी आबादी में जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रसाद खुगशाल को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान प्रकाश कोठारी, शिवप्रकाश कुकरेती, सत्यनारायण नौटियाल, शशिमोहन उनियाल, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, मदनमोहन कोठारी मौजूद रहे। संवाद