फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक शशिभूषण और सुनील प्रभा सम्मानित

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक शशिभूषण अमोली को सम्मानित करती एएसपी - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से आयोजित आदर्श शिक्षक अभिनंदन समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शशिभूषण अमोली और सुनील प्रभा सैनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी मनीषा जोशी और विशिष्ट अतिथि गढ़वाल सभा गुड़गांव के प्रधान हेमंत बहुखंडी ने किया। एएसपी मनीषा जोशी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि शिक्षक अध्यापन कार्य के माध्यम से समाज की दशा और दिशा निर्धारित करते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंटर कालेज दिउला (पौखाल) के अंग्रेजी प्रवक्ता शशिभूषण अमोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय झंडीचौड़ पश्चिमी की सहायक अध्यापिका सुनील प्रभा सैनी को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
महासभा के अध्यक्ष जनार्दन बुड़ाकोटी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती, मोहनी नौटियाल, बीना मित्तल, यशोदा बुड़ाकोटी, शूरवीर खेतवाल, उमेश कंडवाल, विजय नौटियाल, अनिल बलूनी, राजेश खुगशाल, पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रसाद कुकरेती समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें