फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं परीक्षा में नगर से सटे यूपी क्षेेत्र के स्कूलों में कोटद्वार के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन कर परीक्षा में परचम लहराया। बलूनी स्कूल के 21 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है। विद्यालय की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र अनुश्रीमन खंतवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। विद्यालय की छात्रा स्नेहा डबराल ने 97 प्रतिशत, मनीष नेगी 96.2, वरुण घिल्डियाल ने 96, अजय बिष्ट ने 95, अतीशय रावत ने 95, कनिका काला ने 95, सृष्टि चौहान ने 95, नीरज नेगी ने 94, अलमास अहमद ने 94, शुभम गुसाई ने 93, मयंक बलूनी ने 91.4, सृष्टि सती ने 91.4, कशिश नेगी ने 91, जहान्वी चौहान ने 90.6, खुशी बिष्ट ने 90.6, सत्यम ने 90.6 और शिशिर शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

तेलीपाड़ा फार्म स्थित आरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 14 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ परीक्षा पास की है। जिनमें मृदुल मित्तल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। इसके अलावास फागुन कंजोलिया ने 97.2 प्रतिशत, नितेश कुमार ने 96.4, अंशिका कुकरेती 95.6 प्रतिशत, अभिजीत रावत ने 95.4, आदित्य माहेश्वरी ने 94.6, मनीषा ने 95, वैभव रावत ने 94.4, प्रशांत बिष्ट ने 94.4 प्रतिशत, रितेश भाटिया ने 91, आर्यन डबराल ने 93.2, शालिनी जुयाल ने 94, सिमरन नेगी ने 93.2 और आयुष ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें