फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां देकर बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। जयहरीखाल ब्लाॅक के अंतर्गत जीआईसी कांडाखाल में सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सतरंगी छटा बिखेरी।
विज्ञापन


समारोह का उद्घाटन जयहरीखाल क्षेत्र पंचायत प्रशासक दीपक भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से राज्य स्तर पर योगा में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके महिला मंगल दल कांडा ने भी थड़िया व चौंफला पर आधारित नृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनदीप रावत, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश राठी, गणेश रावत, अमित ध्यानी, राकेश बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें