फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: समर्थ पोर्टल की खामियों का खामियाजा भुगत रहे छात्र

Thu, 04 Dec 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने छात्रों के हितों के साथ बताया खिलवाड़
विज्ञापन

कोटद्वार। पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने 2025 बैच की परीक्षाओं में लगातार हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल की लापरवाही का सीधा नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मौजूदा हालात को छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ बताया।

छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि समर्थ पोर्टल अभी तक विश्वविद्यालय को प्रवेश परीक्षा से संबंधित आवश्यक डाटा उपलब्ध नहीं करा पाया है जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया अवरुद्ध पड़ी है। डाटा नहीं मिलने से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सारिणी अब तक जारी नहीं हो सकी है जिससे परीक्षाओं को लेकर छात्रों में लगातार भ्रम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रक्रिया में हो रहे विलंब के कारण प्रथम सेमेस्टर 7-8 महीने लंबा हो जाएगा जो कि अकादमिक कैलेंडर के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं देरी से होने कारण अगले सेमेस्टर को तीन महीने से भी कम समय में पूरा करने का दबाव बनेगा जिसका असर सीधा छात्रों की पढ़ाई पर पड़ेगा। समय की कमी के कारण कक्षाओं में लापरवाही और परीक्षा परिणामों में त्रुटियां बढ़ने की पूरी आशंका है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सारिणी जल्द जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें