फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पहचान छिपाकर फैलाया भ्रम, युवक ने फोटो, वीडियो किए वायरल, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।

सार

बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एक युवक को पकड़कर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले कर बताया कि युवक अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल कर रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे समाज में भ्रम तो फैल ही रहा था, साथ ही किसी आपराधिक घटना की आशंका भी बन सकती थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार नगर के बलभद्रपुर क्षेत्र में विशेष समुदाय के एक युवक ने नाम और पहचान बदलकर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर एकाउंट बना लिया। युवक ने फोटो, वीडियो आदि वायरल करने शुरू कर दिए। अब इसकी पहचान होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि साेमवार को युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा। रविवार दोपहर बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एक युवक को पकड़कर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले कर बताया कि युवक अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल कर रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे समाज में भ्रम तो फैल ही रहा था, साथ ही किसी आपराधिक घटना की आशंका भी बन सकती थी।

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नाई की दुकान चलाता है। उसने अपनी भूल स्वीकारी। आरोपी के भाई ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के दारानगरगंज निवासी है। पिछले कई वर्षों से वे कोटद्वार में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...International Coffee Day: दून में कॉफी की चुस्की के साथ मिलती है साहित्य की कुकीज, युवाओं में बढ़ रहा क्रेज
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक आमिर के खिलाफ तहरीर मिलने पर मुकेश बहुखंडी की ओर से आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें