फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 59 खोखों को हटाने के विरोध में नौवें दिन भी धरना-प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से संचालित 59 खोखानुमा दुकानों को हटाने के विरोध में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले कारोबारियों का धरना बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनके विस्थापन की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक दुकानों को हटाया न जाए। पूर्व राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवीर राणा ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत व्यापारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राणा ने कहा कि इन दुकानों से व्यापारी लंबे समय से अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। अचानक दुकानें हटाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। विकास के नाम पर छोटे व्यापारियों को उजाड़ना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पहले वैकल्पिक स्थान या पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को आयोजित धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीन भाटिया, महामंत्री नवीन गोयल, कुंज अग्रवाल, नितिन भाटिया, अजीत मल्होत्रा, हरीश भाटिया, राम भाटिया, राजकुमार भाटिया, दिनेश डेमला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें