फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोडवेज की बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घायल

Wed, 11 Mar 2026 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर-लैंसडौन मार्ग पर दोपहर बाद की घटना, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
विज्ञापन

कोटद्वार/दुगड्डा। फतेहपुर-लैंसडौन मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने एक मोड़ पर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को यहां बेस अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले गए हैं।
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भानकोट निवासी नैतिक (16) पुत्र सत्य प्रसाद बुधवार दोपहर दुगड्डा से ट्यूशन पढ़कर स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान फतेहपुर-लैंसडौन मार्ग पर तुषराणी गांव के समीप एक मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार री जिससे उसके पैर पर गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची लैंसडौन पुलिस ने घायल को आकस्मिक सेवा वाहन 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बस के नीचे आने से घायल का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। परिजन उसे मुजफ्फरनगर ले गए हैं। एएसआई प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें