फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चंदोली साबली में गुलदार के हमले में ग्रामीण घायल

Wed, 11 Mar 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम चंदोली साबली में गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। गुलदार के हमले की घटना से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

चंदोली के ग्राम प्रधान संदीप गुसाईं ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच गांव चंदोली साबली निवासी प्रेम सिंह (50) नयार नदी के पास नदी क्षेत्र में गया था। वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने प्रेम सिंह पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। प्रेम सिंह के चिल्लाने पर नदी के आसपास काम कर रहे लोग उसकी ओर दौड़े। लोगों को आता देख गुलदार प्रेम सिंह को छोड़कर भाग गया। ग्रामीण घायल को लेकर करीब चार किलोमीटर दूर परिंडा बाजार लेकर पहुंचे। यहां से ग्राम प्रधान स्वयं घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल गए। जहां घायल को उपचार दिया गया। घटना से क्षेत्रीय ग्रामीण दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें