फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र महासंघ के सचिव की सड़क हादसे में मौत

Sun, 28 Feb 2016 10:10 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र महासंघ सचिव आयुष नेगी की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र नेता की मौत से विवि और क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रीकोट शिवालय के समीप घाट पर छात्र नेता का अंतिम संस्कार किया गया।  
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ सचिव आयुष नेगी पुत्र यशपाल सिंह नेगी रविवार को अपने साथी आशीष राणा के साथ बाइक से श्रीकोट से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। बाइक आयुष नेगी स्वयं चला रहे थे। एजेंसी मोहल्ले में एलआईसी कार्यालय के पास उनकी बाइक हरिद्वार जा रही बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई। इससे आयुष का सिर बस से कुचल गया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा आशीष दूसरी ओर छिटक गया। आयुष ने हेलमेट भी नहीं पहना था। बस चालक मदन मोहन (49) पुत्र मायाराम निवासी दबड़ा लैंसडौन ने बाजार चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके विरुद्ध केस दर्ज करने के साथ ही बस सीज कर दी गई है।
 सड़क दुर्घटना में छात्र नेता की मौत की खबर पर बेस अस्पताल के आकस्मिक विभाग में विवि के छात्रों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों का तांता लगा रहा। कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल, ओएसडी प्रो. डीएस नेगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, उपनियंता डा. बीपी नैथानी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, एसडीएम रजा अब्बास, तहसीलदार चौधरी वेदपाल सिंह आदि अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन


बंद रहेगा विवि परिसर
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि छात्र महासंघ सचिव आयुष नेगी की मौत विवि के लिए अपूरणीय क्षति है। इस हृदय विदारक घटना के शोक में सोमवार को बिड़ला और चौरास परिसर के साथ ही प्रशासनिक भवन बंद रहेगा। सोमवार सुबह 11 बजे शोक सभा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा थी, वह बाद में होगी।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
श्रीनगर। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, समाजसेवी मोहनकाला ने छात्र नेता आयुष नेगी की मौत पर शोक जताया है। मंत्री हरक सिंह रावत ने आयुष नेगी के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें