राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित होकर लौटे शिक्षक महेशानंद का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रताप रावत ने कहा कि महेशानंद का सम्मानित होना विद्यालय ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवींद्र बिष्ट, अनीता ध्यानी, मुक्ता चमोली, राकेश मोहन, विनोद रावत, संगीता बिष्ट कमल उप्रेती आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों की ओर से महेशानंद का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर सुनीता देवी, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, गोदांबरी, अंजू देवी, दिनेश लाल, संजय कुमार, कृष्णा देवी आदि मौजूद थे। संचालन राकेश मोहन ने किया।