फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राजस्व विभाग की भूल, एक व्यक्ति की जमीन दूसरे के नाम

Tue, 19 May 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के कागजात में गड़बड़ी, ग्रामीण तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर
विज्ञापन

तहसीलदार ने राजस्व उपनिरीक्षक को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र के ग्राम सौड़ में राजस्व विभाग ने भूलवश गांव के एक व्यक्ति की भूमि उसी नाम के दूसरे गांव के व्यक्ति की पत्नी के नाम पर खाता खतौनी में दर्ज कर दी है। अब यह व्यक्ति उक्त भूमि अपने नाम कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। तहसीलदार ने संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम सौड़ निवासी सज्जाद अली पुत्र जीवन बक्श ने तहसीलदार से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में उनके नाम खाता संख्या 1 खसरा संख्या 1515 से 1574 तक कुल 3.087 हेक्टेयर भूमि दर्ज है जबकि प्रार्थी का नाम खाता खतौनी में दर्ज ही नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि राजस्व विभाग की गलती के कारण सज्जाद अली पुत्र रैन बक्श निवासी धरगांव के नाम दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज्जाद अली की मौत के बाद अब यह भूमि उसकी पत्नी हनीसा बेगम के नाम दर्ज कर दी गई है। सज्जाद अली ने इस संबंध में तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर वर्तमान फसली वर्ष में खाता खतौनी में उनकी भूमि उनके नाम दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल ने इस संबंध में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें