फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर आजाद हिंद फौज के नायक सुभाष चंद्र बोस को किया याद

विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर के विभिन्न संगठनों और विद्यालयों ने आजाद हिंद फौज के नायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकें पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 25 सदस्यों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय बेस अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता दलजीत सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं से उनके नारे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के भाव को लेकर रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर यूआर आशीष केष्टवाल, आकाश नेगी, पारस ध्यानी, हिमांशु, दीपक, तनुज सैनी, सुनील सिंह, विक्रम सिंह, अंकित भारद्वाज, शिवांशु शाह, नीरज ढ़ौंडियाल, मनीष रावत, आदित्य, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे। विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सुभाषचंद्र बोस से संबंधित प्रेरक प्रसंग, जीवनी, संस्मरण व कविताएं सुनाई। शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल और प्रयाग दत्त चमोली ने सुभाषचंद्र बोस को महान देशभक्त बताते हुए सभी से देश सेवा का व्रत लेने का आह्वान किया। बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने विलासता का जीवन छोड़कर अपना संपूर्ण जीवन देश को आजादी दिलाने में लगा दिया। आजाद हिंद फौज में उत्तराखंड के लोगों ने भी अहम योगदान दिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुुुुभाष कुकरेती, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, सीपी धूलिया, शशि भूषण अमोली, सुधा चौधरी आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 23 जनवरी 1897 में जन्मे सुभाष चंद्र बोसे देश की आजादी के खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था, नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी में जकड़े हिंदुस्तान को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। कांग्रेस पार्टी आजादी के दिवानों को हमेशा याद करती रहेगी और जनहित में भाजपा की जनविरोधी नीतियों की खिलाफत करती रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल , पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, विजय माहेश्वरी, कृष्णा बहुगुणा, महावीर सिंह रावत, बीडी नवानी, पार्षद अमित नेगी, विजय रावत, हेमचंद्र पंवार, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, जितेंद्र भाटिया, विनोद नेगी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें