फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिमलसेरा गांव में पेड़ गिरने से आवासीय भवन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। जयहरीखाल ब्लॉक के ढौंटियाल क्षेत्र के सिमलसेरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक साल का पेड़ धराशायी होकर आवासीय भवन पर गिर गया। जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना में एक महिला को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन




ग्रामीण बलवंत सिंह पटवाल ने बताया कि उनके भाई मदन सिंह पटवाल ने कुछ वर्ष पूर्व आवासीय भवन का निर्माण कराया है। वह परिवार समेत इस घर में रहते हैं। शुक्रवार सायं तीन बजे के करीब मदन सिंह, उनकी पत्नी यशोदा देवी और पुत्रवधू अंजली देवी घर पर थे। इस दौरान अचानक घर के पास स्थित एक साल का पेड़ अचानक धराशायी होकर मकान के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से घर की पूरी छत व सभी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। छत के बीचोंबीच एक बड़ा छेद हो गया है। घटना में उनकी पुत्रवधू अंजली देवी के सिर पर चोट आई हैं। ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य कर घर में फंसे परिजनों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे पटवारी सर्किल तल्ला बदलपुर के राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र राणा ने गांव में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें