फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व

विज्ञापन
कोटद्वार में रंगोली बनाकर दीपावली मनाती महिलाएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दीये जलाए और रंग-बिरंगी लड़ियों से घरों को सजाया। महिलाओं ने रंगोली सजाई और बच्चों ने आतिशबाजी कर दीपावली की खुशी मनाई। त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटने से पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखों के खतरे को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा। पटाखों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शहर से बाहर पटाखों की दुकानों को लगाने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने शहर में भीड़ कम करने के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया था, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रही। पटाखे खरीदने वालों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहां पर दमकल कर्मी मुस्तैद रहे। शहर से लेकर गांवों तक छोटी और बड़ी दिवाली पर खूब आतिशबाजी हुई। खील, बताशे और दिवाली की विशेष मिठाई की दुकानों में भी भीड़ लगी रही। झंडाचौक से लेकर भाबर तक फायर बिग्रेड भी अलर्ट मोड पर रहा। दीपावली को शाम सात बजे से रात दस बजे तक पटाखे छूटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें