फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की पूजा के साथ उत्साह से मनाया बग्वाल पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को छोटी दीपावली पर्व को गढ़वाल के प्रमुख त्योहार बग्वाल के रूप में मनाया गया। शहर से सटे तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बग्वाल पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थी। छोटी दीपावली पर ग्रामीणों ने अपने घरों में गायों की पूजा अर्चना कर मंडुवे और चावल से बने पकवान का भोग लगाया। साथ ही गाय और गोवंश की सींगों में सरसों का तेल लगाकर फूलमाला से उनको सजाया गया।
विज्ञापन

पदमपुर सुखरो में मानव पशु एवं प्राकृतिक गौ सेवा समिति की ओर से निराश्रित गौवंश को गुड़, चना और पींडा बनाकर खिलाया गया। कार्यक्रम में आरएस बिष्ट, रोहित, जगमोहन सिंह, आशुतोष बौंठियाल, अमित, उम्मेद पुंडीर, अविनाश गुसाईं, मनोज सिंह रावत, भारत सिंह नेगी, संगीता नेगी, करण शाह, अमित जोशी, कमल कुमार ध्यानी आदि मौजूद रहे। वार्ड नंबर-18 शिवपुर में भी बग्वाल धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन गोवंश के पूजन से यमराज प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर ऋषभ रावत, रचना रावत, साशा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें