फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ निकाली रैली

Wed, 27 Jan 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो पौड़ी/पाबौ
विज्ञापन
विज्ञापन
 शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ सुनारगांव, बंगाली गांव, चौरा, मैठाणा, लौड़ी, सौंटी, ताल, नौ गांव, ईड़ा मल्ला व ईड़ा तल्ला आदि गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने बंगाली की ग्राम प्रधान विमला देवी, बीडीसी सदस्य सुनीता, राधा देवी आदि के नेतृत्व में चौंरा से चाकीसैण तहसील परिसर तक शराब की अवैध बिक्री खिलाफ प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैठाणी और अन्य जगहों से शराब लाकर क्षेत्र में अवैध रूप से बेच रहे हैं। क्षेत्रवासी इससे काफी परेशान हैं।

शादी समेत विभिन्न आयोजनों में भी बाहर से शराब मंगाकर परोसी जा रही है।
कहा कि शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों में बीना देवी, आशा देवी, बबीता देवी, विनीता देवी, सरीता देवी, राधादेवी, रीना देवी आदि महिलाएं मौजूद थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें