राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में ‘उत्तराखंड के विकास में पलायन एक मुख्य बाधा है’ विषय पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीणों की पीड़ा को उजागर किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. एमडी कुशवाहा, डॉ. महंथ मौर्या और डॉ. योगिता की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर एमए के छात्र पीयूष सुंद्रियाल ने प्रथम, बीएड की छात्रा दिव्याक्षी देवरानी ने द्वितीय और बीएससी की छात्र मोहम्मद फरीदीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की संयोजिका वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति रानी ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पलायन हो रहा है। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉक्टर सीमा चौधरी, डॉ. अंशिका बंसल, रचना पाल, डॉ. जूनीष कुमार, प्रो. पीएन यादव, डॉ. भगवत सिंह रावत, डॉ. रोशनी असवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. अंकेश कुमार, डॉ. सूर्य मोहन, डॉ. धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।