फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सजा

Fri, 15 Jan 2016 06:42 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवर सेन ने पोक्सो एक्ट और मारपीट के एक मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए उसे एक साल की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी ने बताया कि नौ मार्च 2015 को कोटद्वार तहसील निवासी एक व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी कोटद्वार को तहरीर देकर तहसील की अजमेर पल्ला पट्टी के बडरो गांव निवासी रोशन सिंह पर मारपीट करने, वादी की नाबालिग पुत्रियों से छेड़छाड़ करने का आरोप था। तहरीर में उन्होंने कहा, सात मार्च 2015 को वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रोशन ने उनके साथ मारपीट की। स्कूल जाते समय बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिला शासकीय अधिवक्ता नेगी ने बताया कि इस मामले में सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपी रोशन सिंह को पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दोषी पाते हुए उसे एक साल की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें